#trafficjam #bjpministers #girishmahajan #bjpprotest #pmmodi #womensreservationbill #viralvideo #maharashtrapolitics #bjpexpose #westbengalelection2026 #mumbainews #politicalanalysis #latestnews #hindinewslive #dailynews #adhikarexpress A woman left a Maharashtra government minister speechless for blocking the road! मुंबई के वर्ली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘महिला जन आक्रोश’ रैली के कारण जाम लग गया , जिससे जाम में फंसी एक महिला गुस्से में आ गयी। इसके बाद उसने जमकर हंगामा किया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी इस महिला ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध खुलकर गुस्सा व्यक्त किया। वह महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधिकारियों से भिड़ गई। उसने गुस्से में कहा, “यहां से हटिए, आप लोग ट्रैफिक जाम कर रहे हैं।” उसने यह भी पूछा कि रैली पास के खुले मैदान में क्यों नहीं की जा सकती थी। जब मंत्री ने उसे शांत करने की कोशिश की, तो महिला और नाराज हो गई. उसने कहा, “आपको समझ नहीं आ रहा क्या? यहां सैकड़ों लोग फंसे हैं.” पास के खाली मैदान की ओर इशारा करते हुए उसने कहा, “वहां जगह खाली है।” मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने बीच बचाव की कोशिश की। महिला को समझाना चाहा लेकिन महिला ने पुलिस वालों को भी सुना दिया...। हालांकि बाद में गिरीश महाजन ने मीडिया से कहा कि बड़ी रैलियों की वजह से अक्सर ट्रैफिक जाम हो जाता है, और उन्होंने माना कि यात्रियों को परेशानी हुई, और उन्हें करीब एक घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। इस घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला ने, जब उसे लगा कि उसकी बात को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है, तो अधिकारियों से बहस की, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। महाजन ने आगे कहा कि उन्होंने प्रभावित लोगों से माफ़ी मांगी है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी स्थितियों को बेहतर ढंग से संभालने के लिए कदम उठाए जाएंगे। Follow us- वेबसाइट: https://adhikarexpress.com/ यूट्यूब: https://www.youtube.com/adhikarexpress फेसबुक: https://www.facebook.com/adhikarexpress1 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/adhikarexpress For any complaint or suggestion mail to This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.. मित्रों, अधिकार एक्सप्रेस एक स्टार्ट-अप ऑनलाइन सूचना/समाचार चैनल है। इसका संचालन adhikarexpress.com दिल्ली के द्वारा किया जा रहा है। अधिकार एक्सप्रेस, सरकार (लोक प्रशासन) एवं नागरिक अधिकारों के विषय में जानकारी देने एवं जागरुक करने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिससे लोग निडर होकर अन्याय के विरुद्ध खड़े हो सकें तथा देश एवं समाज को परेशान करने वाले विषयों पर मजबूती से अपना मत प्रकट कर सकें। उपयोग की शर्तें (Disclaimer) यद्यपि, इस सामग्री की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए हमने सभी प्रयास किए हैं, फिर भी इसे कानून के एक साक्ष्य के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए या किसी कानूनी उद्देश्यों के लिए उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इसके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उपयोग से उत्पन्न होने वाले या डेटा के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी घटना के तहत adhikarexpress.com, बिना किसी सीमा के हानि या नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
