#indore #breakingnews #policesuspended #goldtheft #crimenews #madhyapradesh #corruptionindia #raid #viralnews #police #cctv #adhikarexpress 5 Policemen Accused of Gold Robbery at Indore Businessman's Home Suspended! मध्य प्रदेश के इंदौर में लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के घर 'चोरों' की तरह घुसने, बिना वारंट तलाशी लेने और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद करने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, लसुड़िया इलाके में रहने वाले कारोबारी गौरव जैन कहना है कि पुलिसकर्मी बिना किसी सर्च वारंट के उनके घर में दाखिल हुए। और फिर पुलिसकर्मियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया । इतना ही नहीं मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर घर का ताला खोला। इसके बाद 22 तोला सोना गायब कर दिया। उसने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार, अवैध हिरासत और डिजिटल वसूली का भी आरोप लगाया।यह घटना 1 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। Follow us- वेबसाइट: https://adhikarexpress.com/ यूट्यूब: https://www.youtube.com/adhikarexpress फेसबुक: https://www.facebook.com/adhikarexpress1 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/adhikarexpress For any complaint or suggestion mail to This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.. मित्रों, अधिकार एक्सप्रेस एक स्टार्ट-अप ऑनलाइन सूचना/समाचार चैनल है। इसका संचालन adhikarexpress.com दिल्ली के द्वारा किया जा रहा है। अधिकार एक्सप्रेस, सरकार (लोक प्रशासन) एवं नागरिक अधिकारों के विषय में जानकारी देने एवं जागरुक करने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिससे लोग निडर होकर अन्याय के विरुद्ध खड़े हो सकें तथा देश एवं समाज को परेशान करने वाले विषयों पर मजबूती से अपना मत प्रकट कर सकें। उपयोग की शर्तें (Disclaimer) यद्यपि, इस सामग्री की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए हमने सभी प्रयास किए हैं, फिर भी इसे कानून के एक साक्ष्य के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए या किसी कानूनी उद्देश्यों के लिए उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इसके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उपयोग से उत्पन्न होने वाले या डेटा के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी घटना के तहत adhikarexpress.com, बिना किसी सीमा के हानि या नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
